साइबर ठगोंरो ने फेसबुक पर 1 लाख के लोन का ऑफर दे ठगे 1.25 लाख

इन्दौर । साइबर ठगोंरों और साइबर ठगी के बारे में इन्दौर पुलिस द्वारा लगातार चलाएं जा रहे जागरूकता अभियान के बावजूद लोग इनके झांसें में आकर ठगी का शिकार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामले में एक छात्र से इन साइबर ठगोंरो ने 1. 25 लाख की ठगी कर ली। साइबर ठगोंरों ने खुद को फाइनेंस कंपनी का अधिकारी बताकर लोन दिलाने का झांसा दिया और प्रोसेसिंग चार्ज सहित अलग-अलग शुल्क के नाम पर उससे लगातार रुपए ट्रांसफर कराते रहे। मामला हीरानगर थाना क्षेत्र का है।हीरानगर थाना पुलिस के अनुसार अनिरुद्ध भदौरिया निवासी मारूति नगर ने अपनी दर्ज शिकायत में पुलिस को बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 18 जून को उसकी फेसबुक आईडी पर लोन के लिए आवेदन करने का मैसेज आया, जिसमें एक लिंक भेजी गई थी। उसने लिंक पर क्लिक कर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। कुछ देर बाद एक नंबर से कॉल आया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/ कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप पर सभी दस्तावेज, बैंक अकाउंट की जानकारी और फोटो मांगे। दस्तावेज भेजने के बाद 1 लाख रुपए का लोन स्वीकृत होने का मैसेज आया। भेजे गए लेटर पर इंडियाबुल्स धानी फाइनेंस कंपनी का नाम लिखा था।इसके बाद प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर 2,250 रुपए यूपीआई के माध्यम से जमा कराए गए। भुगतान के बाद फिर कॉल आया और कहा गया कि कंपनी के सीनियर अधिकारी बात करेंगे। 19 जून को दोबारा कॉल कर आरोपी ने 10 मिनट में लोन राशि खाते में ट्रांसफर करने का भरोसा दिया और एक क्यूआर स्कैनर भेजकर अतिरिक्त चार्ज जमा कराने को कहा। रुपए जमा करने के बाद भी लोन की राशि खाते में नहीं आई। इसके बाद आरोपियों ने रिफंड का झांसा देकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन कराए। जब अनिरुद्ध ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने कहा कि लोन की राशि के साथ सभी पैसे वापस मिल जाएंगे। बाद में जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर भी कई बार रुपए जमा कराए गए। अनिरुद्ध ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उससे यह भी कहा कि दो दिन की छुट्टी के कारण सोमवार को लोन जारी हो जाएगा। सोमवार को जब अनिरुद्ध ने लोन निरस्त करने की बात कही तो उससे फिर अतिरिक्त राशि की मांग की गई। इस तरह आरोपियों ने उससे कुल 1 लाख 25 हजार रुपए की ठगी कर ली। जब उसे ठगी का अहसास हुआ तो पहले साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद फिर हीरानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *