जनपद लखीमपुर खीरी में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फरधान पुलिस एवं स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।पकड़ा गया आरोपी मासूम अली पुत्र छोटन्न थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव सिंगहा खुर्द का निवासी बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों पर सख्ती का संदेश गया है।