कानपुर देहात में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारीगण द्वारा जनपदीय पुलिस टीम के साथ अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।read more:https://worldtrustednews.in/farmer-registry-requirement-abolished-cm-yogi-adityanaths-major-decision-relief-to-farmers-in-wheat-procurement/*अभियान में की गई प्रमुख कार्रवाइयाँ:*1. अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। 2. ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को चिन्हित कर चालानी कार्रवाई की गई। 3. अवैध परिवहन तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी जनपदीय पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार के अभियानों को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का विश्वास सुदृढ़ हो।