चौकीदार की साजिश से गौकशी, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

नहटौर। थाना क्षेत्र में गौकशी के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गांव की गौशाला में चौकीदारी करने वाला व्यक्ति हूी इस पूरे षड्यंत्र में शामिल पाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को ग्राम गांवड़ी पनियाला के जंगल में दो गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साक्ष्य जुटाने शुरू किए और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की।विवेचना के दौरान ग्राम तुराबनगर निवासी दयाराम का नाम सामने आया। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासा किया, उसने सभी को चौंका दिया। दयाराम ने बताया कि वह गांव की गौशाला में चौकीदार के रूप में कार्यरत था और इसी दौरान उसकी कुछ लोगों से साठगांठ हो गई।आरोपी ने स्वीकार किया कि दो दिन पूर्व कुछ लोग उसके पास आए थे और गोवंशीय पशुओं को चोरी कर वध करने तथा मांस बेचने के बदले उसे हिस्सेदारी देने का लालच दिया। लालच में आकर उसने गौशाला की निगरानी का दुरुपयोग करते हुए आरोपियों की मदद की और उन्हें पशु ले जाने में सहयोग दिया।पुलिस के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *