महराजगंज तराई (बलरामपुर )कौवापुर बाजार में तीन दिनों से उपभोक्ताओं को भारत पेट्रोलियम (एचपी) का गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है। उपभोक्ता गैस एजेंसी का चक्कर लगाकर वापस लौट रहे हैं।कौवापुर बाजार स्थित एचपी गैस एजेंसी पर पिछले तीन दिनों से सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई है। उपभोक्ता सगीर, नानबाबू, मालिक रफातउल्ला, शिव कुमार व ननका ने बताया कि एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को सिलिंडर न होने की बात कहकर वापस लौटा देते हैं, ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं। कई उपभोक्ताओं का सिलिंडर रिफिलिंग न होने से खाना बनाने में परेशानी हो रही है।