हलिया (मिर्जापुर )। हलिया क्षेत्र के हलिया कस्बा स्थित विंध्य भारत गैस एजेंसी पर सोमवार को गैस रिफिल बुक कराने के लिए गैस उपभोक्ताओ की लम्बी भीड़ पहुंच जाने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह व पुलिस कर्मियों की डियूटी लगा दिया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उपभोक्ताओ को कतार में लगवाकर बारी बारी से एक दो लोग को काउंटर तक पहुंचकर रिफिल बुक कराया है गैस एजेंसी पर पहुंचकर गैस रिफिल कराने के लिए पहुंचे गैस उपभोक्ताओ को कतार में लगवाया है जिससे बारी बारी से उपभोक्ताओ ने गैस रिफिल बुक कराया है इस संबंध में एजेंसी गैस वितरक मंटू सिंह ने बताया की उपभोक्ताओ के गैस रिफिल के लिए बुकिंग किया जा रहा है। रिफिल बुक कराने वाले उपभोक्ताओ को गोदाम से गैस वितरित किया जा रहा है।