इंडियन आयल के ग्राहक सेवा नंबर पर गैस की बुकिंग न होने के कारण गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान

 नगीना। गैस की किल्लत व कालाबाजारी की अफवाहों के चलते इंडियन आयल के ग्राहक सेवा नंबर पर गैस की बुकिंग न होने के कारण गैस न मिलने से उपभोक्ता परेशान हैं , गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस ऐजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है । एक -एक गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान हैं ,उधर  गैस वितरक का कहना है कि उनके पास गैस सिलेंडर का पर्याप्त मात्रा में स्टाक है लेकिन आईओसी का सर्वर डाउन होने के कारण आई समस्या से गैस वितरण में दिक्कत आ रही है उधर बुधवार को भी गैस सिलेंडर लेने के लिए ऐजेंसी पर गैस उपभोक्ताओं का हुजूम लगा रहा।
नहटोर रोड स्थित आईओसी (इंडेन) की नगीना गैस सर्विस के स्वामी मुंशी राम पाल व प्रबंधक  विनोद कुमार ने बताया कि गोदाम में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर हैं लेकिन  इंडियन आयल का सर्वर डाउन होने के चलते कोई भी उपभोक्ता ग्राहक सेवा नंबर पर गैस सिलेंडर बुक नहीं कर पा रहा है, जिसके चलते  केशमेमो जरनेट नहीं कर पा रहे हैं, समस्या का समाधान होते ही उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सप्लाई भेज दी जाएगी उन्होंने बताया कि प्लांट से  कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई आना बंद हो गई है इसलिए कमर्शियल गैस सिलेंडर उपयोग करने वाले रेस्टोरेंट व होटल संचालकों के सामने अवश्य समस्या उत्पन्न हो गई है , ऐजेंसी स्वामी व प्रबंधक ने गैस उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देकर सीधे उनसे संपर्क करने की अपील की है । उधर गैस की किल्ली को देखते हुए क्षेत्रीय खाद अधिकारी आलोक कुमार बस्ती व पुर्ती निरीक्षक नीरज कुमार नगीना ने सयुंक्त रूप से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के गैस एजेंसी स्वामियो कि बैठक लेकर उन्हे आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रसोई गैस प्रयाप्त मात्रा में है। किसी भी गैस उपभोक्ताओ को गैस की किल्लत ना ह़ो। उन्होंने कहा कि रसोई गैस कनेक्शन धारको को गैस नियमानुसार दी जाऐ। उन्हें कोई शिकायत नही आनी चाहिए। बैठक में रश्मि गैस एजेंसी स्वामी रामदयाल सिंह, इंडेन गैस एजेंसी प्रबंधक विनोद कुमार, टाण्डा माईदास, रायपुर, बढापुर, कोतवाली देहात, समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी गैस एजेंसियों के स्वामी, प्रबंधक आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *