ललितपुर रसोई गैस एवं कमर्शियल गैस के बढ़े दाम, आपूर्ति बाधित और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन शहर मे स्थित कम्पनी बाग़ मे रसोई गैस (एलपीजी) एवं कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों, समय पर आपूर्ति न होने तथा कालाबाजारी के खिलाफ नगर अध्यक्ष रामनरेश दुबे के नेतृत्व और मनरेगा प्रभारी जसपाल सिंह, महासचिव शशिकांत दीक्षित एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने को संबोधित करते हुए पंडित राम नरेश दुबे ने कहा कि हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस में करीब 100 से अधिक रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम जनता, छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा हैread more:https://khabarentertainment.in/143-beneficiaries-in-barhalganj-received-the-benefit-of-the-pm-housing-scheme/
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार गैस की कीमतों को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। साथ ही कई क्षेत्रों में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी लगातार बढ़ रही है। हाल ही में विभिन्न राज्यों में अवैध भंडारण और कालाबाजारी के मामले सामने आए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार से मांग की
गैस सिलेंडरों के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लिए जाएं,
सभी क्षेत्रों में गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए,
कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो,
आम जनता को राहत देने के लिए सब्सिडी बढ़ाई जाए,
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं करती है, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राम सिंह यादव ने किया बैठक में गजेंद्र सिंह बुंदेला, राजा राजपाल सिंह, रफीक अली, अमन साहू, जिलाध्यक्ष एन एस यू आई,महेश रजक बाबूजी सीताराम राय, रामकुमार अहिरवार,खलक सिंह राजपूत,रमेश सेन, आकाश, समरथ कुशवाहाआदि उपस्थित थे