कांग्रेस देश प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की करती राजनीति : विद्यामणि

श्रावस्ती। भिनगा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, क्षेत्र की जनसमस्याओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके बाद सभी साथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।जिला अध्यक्ष विद्यामणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की राजनीति करती आई है। ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। वरिष्ठ नेता इकबाल अहमद ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कार्यकर्ताओं के बीच एकता को और मजबूत करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/anupam-verma-gets-irs-cadre-in-civil-services/
जिला उपाध्यक्ष मो. असलम खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक सद्भाव और विकास की राजनीति करती आई है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाना चाहिए।जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विचारों से प्रेरित होकर कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच काम कर रहे हैं। जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाते हुए गरीब, किसान, नौजवान और कमजोर वर्गों की आवाज बुलंद की जाती रहेगी। ओबीसी प्रदेश सचिव मायाराम मादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा पिछड़े, दलित, किसान और युवाओं की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर सभी ब्लॉक अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *