अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कामरेड महिलाओं ने की सभा 

कमलेश यादव-गाजीपुर जखनियां।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण मजदूर यूनियन की महिलाओं ने जनवादी महिला समिति के अध्यक्ष कामरेड शीला के नेतृत्व में हनुमान मंदिर पर एक सभा की जिसे संबोधित करते हुए शीला ने कहा  की हालत दिन पर दिन नाजुक होती जा रही है केन्द्र सरकार घोर मजदूर विरोधी नीतियां लाकर थोपी जा रही है मनरेगा कानून को हटाकर जी राम जी कानून ,जी  राम जी कानून,चार लेबर कोर्ट,जिससे पूरे देश में महिला मजदूर सहित कल कारखाने खेती में काम करने वाले मजदूर तक परेशान हैं वर्ष 2020 मे बिजली बिल स्मार्ट मीटर निजीकरण से पूजी पतियों को मुनाफा पहुंचा रही है ग्रामीण मजदूर यूनियन कामरेड वीरेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि मनरेगा जैसी योजना जो हर घर को काम और भोजन की व्यवस्था को खत्म कर सरकार जी राम जी योजना मजदूरों के बीच में थोप रही है इस योजना से गरीब खुशहाल थे,मनरेगा की जांच के बजाय जी राम जी कानून सरकार घबराकर ला रही है।गरीबों का राशन कार्ड कटौती 2 किलो राशन कटौती अंतोदय को छटनी अनाप-शनाप बिजली बिल गरीबों को भेजना,गरीबों पुलिसिया दमन जैसी कार्रवाई के खिलाफ 24 मार्च 2026 दिल्ली रैली की तैयारी पूरे जिले में खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन कर रही है कामरेड पिंटू यादव ने बताया कि नौजवानों को रोजगार योजना से वंचित किया जा रहा है सरकार की सभी परीक्षाएं लिक हो जा रही है छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है,किताब महंगी ,हो रही है एस आई आर से निर्बल गरीब आदिवासी बनवासी वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं ब्लॉक तहसील का चक्कर लग रहे हैं भारी पैमाने पर गरीब वोट से वंचित और विकास से वंचित सरकार कर रही है । मौके पर  शीला देवी ,शांति देवी ,गीता देवी ,रीता देवी ,बिंदु देवी लालसा देवी, संजू देवी ,नैना देवी ,उषा देवी ,शशि कला देवी ,सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे संचालन कामरेड राम अवध राम ने  किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *