अमेरिकी हमले के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

बहराइच। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद को ज्ञापन सौंपते हुए होमुर्ज (Hormuz) से गुजर रहे तेल से लदे भारतीय जहाज़ पर कथित अमेरिकी हमले का कड़ा विरोध जताया।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि अमेरिकी वायुसेना द्वारा किए गए इस हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई, जो बेहद निंदनीय और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। उन्होंने इस घटना को भारत की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा पर सीधा हमला बताया।पार्टी नेताओं ने मांग की कि इस मामले में अमेरिका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सरकार से मृतक नाविकों के परिजनों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने की भी मांग उठाई गई।यह प्रदर्शन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महामंत्री की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो पार्टी देशव्यापी आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *