कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 993 रुपए महंगा, दिल्ली में 3000 के पार

नई दिल्ली । मई महीने की शुरुआत के साथ ही व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) की कीमतों में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। 1 मई से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है, जिससे दिल्ली में इसकी कीमत 3,071.50 रुपए और मुंबई में 3,024 रुपये हो गई है। इस बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर कारोबारियों की लागत पर पड़ेगा। यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता के बीच हुई है और ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह लगातार तीसरी बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। मार्च में 144 रुपए और अप्रैल में लगभग 200 रुपए की बढ़ोतरी के बाद, यह अब तक की सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है। राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।read more:https://pahaltoday.com/storm-and-rain-wreak-havoc-in-myorpur-uprooting-trees-and-electricity-poles/ इस मूल्य वृद्धि का सबसे अधिक असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग जैसे व्यवसायों पर पड़ेगा, जिनकी परिचालन लागत में सीधा इजाफा होगा। ऐसी आशंका है कि कारोबारी बढ़ी हुई लागत का बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर डाल सकते हैं, जिससे बाहर खाना, स्नैक्स और फूड डिलीवरी जैसी सेवाएं महंगी हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *