नगीना । ले आउट व नक्शा पास न होने पर एसडीएम के निर्देश पर तहसील व विनियमित क्षेत्र के अधिकारियों ने नगर क्षेत्र की नवविकसित कई अवैध कालोनियों पर बुलडोजर चलवाकर धवस्त करा दिया, तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से कालोनाइजरों में हडकंप सा मच गया और वे बचाव के लिए सेटिंग करते दिखाई दिये ।
एसडीएम विजय शंकर के निर्देश पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार अजब सिंह, कानूनगो नीरज चौहान, लेखपाल बेनी राम, मोहित शर्मा, विनियमित जेई एन के सिंह की संयुक्त टीम ने पुलिस बल के साथ नक्शा पास वे ले आउट न होने वाली अवैध नव विकसित कालोनियों पर कार्यवाही करते हुए मौहल्ला पहाड़ी दरवाजा ईदगाह रोड पर अवैध कॉलोनी में बनी एक दुकान में बाउंड्री,मौहल्ला चौधराना श्मशान घाट के निकट कट रही अवैध कॉलोनी ,मठेरी रोड अवैध कॉलोनी की थोड़ी सी दीवार व कालाखेड़ी रोड पर नवविकसित कालोनियों की बाउंड्रीयों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें ध्वस्त करा दिया, कार्यवाही के दौरान मौहल्ला पहाड़ी दरवाजा में बिना नक्शा पास बनी हुई दो दुकानों को भी बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया गया ,तहसील प्रशासन की इस कार्यवाही से कालोनाइजरों में हड़कंप सा मच गया और कई कालोनाइजर कार्यवाही से बचने के लिए अभियान में शामिल एक संबंधित अधिकारी से फाईल जमा करने की बात कहकर गुपचुप सैटिंग करते दिखाई। अधिकारी से हुई गुपचुप बात होने का असर दिखाई दिया अधिकारी ने बाउंड्री पर चल रहे बुलडोजर को रुक्मणी का आदेश देते हुए कॉलोनाईजर को दस्तावेजो के साथ दफ्तर में मिलने को कहते हुए बुलडोजर के साथ दोनों टीम में बैरगं लौट गई।