सहारनपुर में कलक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति प्रमाण पत्र कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां।सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लखनऊ में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस के वितरण संबंधी एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में लाईव प्रसारण देखा गया। इस दौरान जनपद से नव चयनित 60 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही नव-निर्मित आंगनवाड़ी केन्द्रों का लोकार्पण एवं कार्यकत्रियों को मोबाइल फोन तथा ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद में कुल 336 मोबाईल फोन प्राप्त हुए है जिनमे से 60 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो को मंच पर मोबाईल फोन का वितरण किया गया। 10 आंगनबाडी कार्यकत्रियो को ग्रोथ मोनिटरिंग डिवाइसिस आंगनबाडी केन्द्रो हेतु वितरण की गयी एवं जनपद से कुल 31 आंगनबाडी केन्द्रों का शिलान्यास जनप्रतिनिधियो के द्वारा किया गया जिसमें आंगनबाडी केन्द्र ऊनाली, कपासी, नुनयारी, मछरोली, टोडरपुर इत्यादि का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक गंगोह किरत सिंह ने कहा कि जनपद के आंगनवाड़ी केन्द्रों को सशक्त आंगनवाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। आंगनवाडी केन्द्रों को उन्नत किया जा रहा है जहां एलईडी स्क्रीन, आरओ पोषण वाटिका, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं ईसीसीई किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विधायक नकुड़ मुकेश चैधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा मेहनत से काम करते हुए कुपोषण के स्तर में कमी की गयी है। साथ ही गरीब महिलाओं को अनुपूरक पोषाहार प्रदान किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में गत वर्ष पारदर्शिता के साथ 271 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति की गई थी, जबकि इस वर्ष 665 आंगनवाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश सैनी, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर मनिहारान, शहर, नानौता, जनपद की समस्त मुख्य सेविकाएं उपस्थित रही।