शहर में स्वच्छता कार्य शत-प्रतिशत दिखाई दे: नगरायुक्त

सहारनपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी के लिए बैठक को सम्बोधित करते नगरायुक्त शिपू गिरि।सहारनपुर। नगर निगम एक अप्रैल से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए जोर शोर से जुटेगा। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज जलकल, निर्माण, गैराज व स्वास्थय विभाग के अधिकारियों की बैठक में इस सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता, सफाई और सौंदर्यीकरण की दिशा में नगर निगम द्वारा शहर में यू ंतो किया ही जा रहा है लेकिन स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए एक अप्रैल से किया गया कार्य शत- प्रतिशत दिखायी देना चाहिए। उन्होंने महानगर के नाले-नालियों में फ्लोटिंग टैªस बैरियर ( एक तरह से जालियां) लगवाने के निर्देश दिए ताकि नाले-नालियों में बहकर आने वाले रैपर, पॉलिथीन व अन्य कचहरा एक जगह एकत्रित होने पर उसे निकाल कर आगे बहने से रोका जा सके। उन्होंने कूड़ा ट्रांस्फर स्टेशन से समय से कूड़ा उठान करने और उसके बाद उनकी तत्काल सफाई करने पर जोर दिया। नगरायुक्त ने कूड़ाघरों एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई रखने तथा उन पर पेंटिंग कराकर उनका सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख स्थानों पर साफ सफाई के साथ सेल्फी प्वांइट बनाने का भी सुझाव दिया। नगरायुक्त ने निर्माण विभाग से उन स्थानों पर तुरंत कार्य शुरु करने को कहा जिन स्थानों पर नालियां न होने या ढलान ठीक न होने आदि समस्या के कारण जल निकासी की समस्या रहती है। गैराज विभाग ने शहर के ऐसे 34 स्थानों को चिह्नित किया था। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में सौंदर्यीकरण के लिए वेस्ट टू वंडर पार्क या कॉर्नर विकसित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, सहायक नगरायुक्त बिकास धर दुबे, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, अधिशासी अभियंता जल वी बी सिंह, जेडएसओ राजीव चैधरी व अनेक विभागों के सहायक अभियंता, जेई तथा सफाई निरीक्षक व एनजीओ के वालंटियर्स आदि भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *