सोनभद्र। स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत शनिवार को वन विभाग एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त सहयोग से ग्राम पंचायत गोठानी स्थित सोमनाथ मंदिर घाट पर स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी महेन्द्र गौतम नेे उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं आमजन को सोन नदी सहित सभी जलश्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलाई। इसके उपरांत घाट क्षेत्र में व्यापक रूप से स्वच्छता ड्राइव चलाकर साफ-सफाई कराई गई तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न कराया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चोपन में विद्यार्थियों के मध्य चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कविता यादव (जिला मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा भाजपा) व विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्म (ग्राम प्रधान गोथानी) ने सहभागिता किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नदी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण केे लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर काशीराम (एडीओ पंचायत), सुषमा (सेक्रेटरी), अभिषेक यादव (गंगा वालंटियर), अजीत सिंह (प्रधानाचार्य कम्पोजिट विद्यालय), दिनेश (वन दरोगा) सहित विभागीय कर्मचारी, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं नदी संरक्षण के लिए जनमानस को प्रेरित करना रहा।