वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति म्योरपुर,

वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति म्योरपुर, सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय जामपानी में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उदय कुमार, जिला प्रतिनिधि भाजपा मोहरलाल खरवार एवं मंडल उपाध्यक्ष शिवदास रौनियर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक अवनी कुमार द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान के साथ हुई। मुख्य अतिथि सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें तथा अपने परिवार और गांव का नाम रोशन करें। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम में संस्था की अमिता विश्वकर्मा ने सोशल मैपिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विदाई समारोह में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर सहायक अध्यापक केसरी नंदन, राजेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, शिक्षा मित्र विगनाथ सिंह, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, ग्रामीण एवं न्याय पंचायत के शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक अध्यापक केसरी नंदन द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *