वंडर- बॉक्स से सुगमता व मनोरंजन के साथ सीखेंगे बाल वाटिका के बच्चे: आशीष कुमार सिंह

बहराइच ( पयागपुर )l जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के द्वारा दो दिवसीय प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के तहत बाल विकास परियोजना विभाग से प्रत्येक ब्लॉक से दो-दो सुपरवाइजर तथा बेसिक शिक्षा विभाग से दो दो एआरपी को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा वंडर बॉक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच  के सभागार में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया l वंडर बॉक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया की वंडर बॉक्स के तहत अब बाल वाटिका के बच्चों को  भाषा तथा अंकीय ज्ञान कराने में आसानी होगी जिससे बाल वाटिका के बच्चे वंडर बॉक्स से सुगमता व मनोरंजन के साथ सीखेंगे,  बंडर बॉक्स में कितने किट हैं तथा उनका  प्रयोग कैसे किया जाए  इस पर विस्तार रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक  प्रशिक्षण प्रदान करेंगे  साथ ही साथ बाल वाटिका से वंडर बॉक्स का संबंध और इसका उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे  प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक प्रशिक्षण प्रदीप कुमार वर्मा ने किया l एसआरजी  सुधीर मेहरोत्रा तथा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षक राजेश कुमार मिश्र आदि प्रशिक्षकों ने  प्रशिक्षण प्रदान किया l यह प्रशिक्षण 9 तथा 10 मार्च दो दिवसीय है  सभी प्रशिक्षण प्राप्त ट्रेनर अपने-अपने ब्लॉक पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित करेंगे  l वंडर बॉक्स प्रशिक्षण में बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी  सुनील पाण्डेय, राज कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार, कुमार अभय, श्रवण मिश्रा, श्वेता वर्मा,  रसल रघुवंशी तथा बाल विकास परियोजना विभाग की सुपरवाइजर  रीतू, वंदना, सपना मौर्या,  ने प्रतिभाग किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *