राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन, 570 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल, शास्त्रीनगर के सौजन्य से आयोजित कजरी महोत्सव के तहत रविवार को लंका मैदान स्थित मैरिज हाल में जनपद स्तरीय राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे 285 जोड़ों यानी कुल 570 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। एलकेजी से कक्षा तीन तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनोहारी रूप धारण कर अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया।रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक मुकुट, बांसुरी और पारंपरिक श्रृंगार में सजे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों के नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ऐसा लगा, मानो गाजीपुर की धरती पर वृंदावन की झलक उतर आई हो। नन्हे कलाकारों की मासूम अदाओं और शानदार मंचन पर परिसर लगातार तालियों से गूंजता रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की आरती उतारी तथा प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बच्चों के लिए केक एवं नमकीन की भी व्यवस्था की गई। विशिष्ट अतिथि अपर उप जिला मजिस्ट्रेट रणविजय सिंह एवं रामलीला कमेटी के महामंत्री ओम प्रकाश तिवारी उर्फ बच्चा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजय शंकर लाल श्रीवास्तव ने की।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल ने कहा कि वेलफेयर क्लब नौनिहालों से लेकर विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के बहुमुखी विकास के लिए लगातार कार्य कर रहा है। दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बच्चों का प्रतियोगिता में पहुंचना क्लब के प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में बिलकिस जहां, बिंदू देवी एवं कीर्ति श्रीवास्तव शामिल रहीं। निर्णायक मंडल ने प्रथम स्थान के लिए सेंट मेरिज कान्वेंट स्कूल की यशस्वी एवं आकृत तुलस्यान, अग्रसेन पब्लिक स्कूल के शिवांश श्रीवास्तव एवं अनन्या जारा, सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल की आस्था वर्मा एवं प्रतीक साहू, रामदूत इंटरनेशनल स्कूल की अक्षिता एवं शौर्य जायसवाल, चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर की जाह्नवी एवं शिवांश राय, शाह फैज पब्लिक स्कूल की आरवी एवं गौरांग पांडेय, मार्टर मेमोरियल स्कूल की आराध्या एवं वैष्णवी, एंजेआरपी पब्लिक स्कूल की सुरम्या एवं वानी सिंह, केएल इंटरनेशनल की अक्षिता एवं अद्विक तथा बैजनाथ इंटर कॉलेज की पीहू एवं अरिनव को चयनित किया।
द्वितीय स्थान के लिए श्रीराम स्कूल की सूफिया एवं प्रिंस, अभिनव सरस्वती विद्या मंदिर के वामिक एवं इब्राहिम, डिवाइन हर्ट पब्लिक स्कूल की आरोही एवं आयुष कुमार बिंद, केजेडएन पब्लिक स्कूल की ताहिरा आजम तथा डिफेंस पब्लिक स्कूल की इफत खान एवं शिवा सिंह कुशवाहा का चयन हुआ। तृतीय स्थान के लिए ग्रेट बुद्धा पब्लिक स्कूल की रागिनी एवं अंकित का चयन किया गया।
इस अवसर पर सत्य प्रकाश तिवारी एवं सोनी यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब सचिव रामनाथ कुशवाहा एवं जनपद गवर्नर पवन पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अग्रवाल रोहित, अजय कुशवाहा, संतोष, शोभा श्रीवास्तव, सत्यदेव दूबे, अंकित सिंह, राम कुमार विश्वकर्मा, संजय वर्मा, शिवाजी श्रीवास्तव, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में क्लब पदाधिकारी, अभिभावक एवं दर्शक मौजूद रहे। अंत में क्लब ऑडिटर डॉ. जितेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *