बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का हुआ समापन

श्रावस्ती। महिला कल्याण विभाग एवं एसोशिऐशन फॉर वालेंटरी एक्शन के तत्वाधान में पुलिस लाइन भिनगा में स्थित लव कुश सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एवं 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के समापन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक राम फेरन पांडेय, डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके उपरांत माननीय विधायक द्वारा बटन दबाकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान विधायक द्वारा प्रेरणादायी उद्बोधन दिया गया। साथ ही मुख्यमंत्री के सजीव प्रसारण में उपस्थित सभी लोगों ने सहभागिता की। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं एवं बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने तथा बाल विवाह न होने देने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।read more:https://pahaltoday.com/anupam-verma-gets-irs-cadre-in-civil-services/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 7 ग्राम पंचायतों को “बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत” घोषित किए जाने पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गुलिस्ता सामुदायिक विकास समिति द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके अतिरिक्त देहात इंडिया संस्था द्वारा बाल विवाह उन्मूलन पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसके माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसोशिऐशन फॉर वालेंटरी एक्शन से स्टेट कोऑर्डिनेटर अमरिंदर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सरिता मिश्रा (DMC  ) एवं अभिषेक (DPA ) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं कार्मिक, कर्मचारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *