25 मार्च को बहराइच आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

बहराइच/मोतीपुर। जनपद में 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री मोतीपुर तहसील क्षेत्र के सेमरहना गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे विस्थापित ग्रामीणों को जमीन आवंटित करेंगे।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर आईजी अमित पाठक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।जानकारी के अनुसार कौड़ियाला नदी में नाव पलटने की घटना के बाद टापू पर बसे भरथापुर गांव के ग्रामीणों के विस्थापन का निर्णय लिया गया था। अब मुख्यमंत्री द्वारा इन ग्रामीणों को सेमरहना गांव में जमीन आवंटित कर बसाया जाएगा।बताया जा रहा है कि टापू पर बसे गांवों के लोग नाव के जरिए बाजार आते-जाते थे, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर बसाने की पहल की है।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और प्रशासन इसे सफल बनाने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *