मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला में स्वर्गीय सरदारनी इंदरजीत कौर की अंतिम अरदास में की शिरकत

नई दिल्ली,  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पटियाला में ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह की माता स्वर्गीय सरदारनी इंदरजीत कौर की अंतिम अरदास में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सरदारनी इंदरजीत कौर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने डॉ. प्रभलीन सिंह एवं उनके परिवारजनों से मिलकर दुख की इस घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *