मुख्यमंत्री बच्चों से मिलने स्कूली बस में चढ़े, सीएम से हाथ मिलाकर गदगद हुए बच्चे*

नई दिल्ली , । बृहस्पतिवार को अपने कैथल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गांव अरनैचा में सड़क पर एक स्कूली बस में सवार होकर स्कूली बच्चों से मिलने लगे। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे हैरान हो गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बच्चों से बातचीत की तथा उनसे हाथ मिलाया तो बच्चे गदगद नजर आए।दरअसल मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कैथल के गांव जड़ौला में आयोजित संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा स्थापना समारोह में भाग लेने के बाद वापस जाते हुए।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/गांव अरनैचा में एक कार्यकर्ता के घर गए थे। यहां एक स्कूली बस उनके काफिले के पास पहुंचीं तो मुख्यमंत्री उस स्कूल बस में बच्चों से मिलने के लिए सवार हो गए। एकाएक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर बच्चे गदगद हो गए। मुख्यमंत्री से मिलते हुए बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं था। मुख्यमंत्री बच्चों से हाथ मिलाने लगे तो बच्चे और भी खुश हो गए। मुख्यमंत्री ने कई बच्चों से बातचीत भी की। सभी बच्चों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री बस से उतरे तो बच्चे हाथ हिलाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *