मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश, दिसंबर तक सभी निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं पूर्ण करने के आदेश

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद गाजियाबाद में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। जिसमें श्रीमती प्रज्ञा श्रीवास्तव जिला विकास अधिकारी, श्री जैपाल सिंह अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर नामित थर्ड पार्टी एजेन्सी एवं जिला समन्वय डी0पी0एम0यू0 उपस्थित थे। अधिशासी अभिंयता जल निगम (ग्रामीण) द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 148 ग्रामों को पेयजल से आच्छादित करने हेतु 128 नग पेयजल योजना स्वीकृत है। जिनमें से 55 पेयजल योजनाओं के समस्त कार्य पूर्ण करते हुए उनका सचांलन एवं रखरखाव कर 60 ग्रामों में नियमित जलाूपर्ति की जा रही है। अवशेष 73 नग निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के कार्य प्रगति पर है जिसमें 32 पेयजल योजनाओं में से 36 गामों में सीधे नलकूप के माध्यम से आंशिक जलापूूिर्त भी की जा रही है।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद द्वारा संचालन एवं रखरखाव की जा रही सभी पेयजल योजनाओं पर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये जिन पेयजल योजनाओं पर कुछ खराबी होने के कारण पेयजल जलापूर्ति बाधित होती है तो तत्काल मरम्मत कराकर जलापूर्ति सुचारू की जाये। पाइप लाईन बिछाने के उपरान्त पुर्नस्थािपत कराई गई सडके यदि कही सैटलड हो गई है तो उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाये तथा थर्ड पार्टी एजेन्सी से जाॅच कराने के निर्देश दिये गये है। निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं के कार्य को पूर्ण करने हेतु पर्याप्त मैन पावर लगाते हुए माह दिसम्बर तक पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *