सीएचसी स्योहारा को मिला नया जनरल फिजीशियन, मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

स्योहारा (बिजनौर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा को राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत एक नए जनरल फिजीशियन की सौगात मिली है। रिक्त चल रहे संविदा जनरल फिजीशियन/चिकित्सा अधिकारी के पद पर डॉ. अभिजीत भारद्वाज ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने उन्हें विधिवत कार्यभार ग्रहण कराते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।डॉ. अभिजीत भारद्वाज मूल रूप से थाना स्योहारा क्षेत्र के ग्राम बमरोली के निवासी हैं तथा वरिष्ठ चिकित्सक एवं जिला पंचायत सदस्य डॉ. अरुण कुमार शर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने राजश्री मेडिकल कॉलेज, बरेली से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त की तथा मई 2026 में अपनी इंटर्नशिप पूर्ण की। उन्हें महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की गई है।डॉ. भारद्वाज के कार्यभार ग्रहण करने से अब क्षेत्र के मरीजों को विशेष रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग एवं अन्य गैर-संचारी रोगों के उपचार और परामर्श के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
इससे मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों के चक्कर लगाने की आवश्यकता भी कम होगी।सीएचसी अधीक्षक डॉ. बी.के. स्नेही ने कहा कि युवा चिकित्सकों के जुड़ने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अभिजीत भारद्वाज अपनी ऊर्जा, ज्ञान और समर्पण से क्षेत्र की जनता की सेवा करेंगे।क्षेत्रवासियों ने भी उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए खुशी व्यक्त की और उम्मीद जताई कि उनके आने से सीएचसी स्योहारा की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनेंगी।इस अवसर पर डॉ. प्रमोद देशवाल, डॉ. खालिद अख्तर, डॉ. अनमोल अरोड़ा, डॉ. प्रणव, डॉ. राकेश कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार, आईओ वीर सिंह, फार्मासिस्ट प्रदीप रावत, योगेश कुमार, हरीश कुमार, अमित कुमार, एआरओ आलोक कुमार, डीईओ अनम, राशि सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *