विष्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

रायबरेली। लियो कान्वेन्ट स्कूल, आचार्य द्विवेदी नगर, रायबरेली में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन किये। जिसमें सर्वप्रथम डा0 रिशिका सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के उचित दिनचर्या एवं योग की जानकारी दी गयी। इसके उपरांत इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती वैशाली चन्द्रा, संयुक्त सचिव श्रीमती शिल्पी सिंह एवं प्रशिक्षिका रितिका गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को आत्म रक्षा हेतु कराटे प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उक्त आयोजनों में विद्यालय की छात्र-छात्रा सम्राट, उत्कर्ष, आस्था, ईशू, उत्कर्ष राज, अमायरा, श्री, आराध्य, सूर्य, ऋषभ, राशि, कृतिका? आर्या, तन्वी, तमशील, शिविका, पूर्वी, प्रतिष्ठा, ऐशवर्य, अम्रतांश, अंश, शिखर, सर्वज्ञ, विवान, सारांश, आयुष, अथर्व, विराट, आकर्षक, कृतिका यादव, प्रांजल पटेल, आदर्श, अरूनिता, श्रष्टि, एवं आकृति ने प्रतिभाग किया। संचालन का कार्य श्रीमती गरिमा मिश्रा द्वारा सफलता पूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध निदेशिका श्रीमती शुभ्रा सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा तिवारी, श्री मो0 आदिल, श्री महेन्द्र प्रताप सिंह सहित समस्त अध्यापक/अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *