पहल टुडे शैलेंद्र बाथम कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती 19 मार्च को युवक अमन ने अपने ही किराए के घर में आत्महत्या कर ली गई थी। आत्महत्या से पहले युवक की उसी मकान में किराए पर ही रहने वाली महिला एवं उसके अन्य साथियों से झगड़ा एवं मारपीट हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। दरअसल पूरा मामला इस प्रकार था कि गोविंद नगर क्षेत्र में नटराज टॉकीज चौराहे के पास कच्ची बस्ती निवासी सुमित पाल के मकान में हाकिम सिंह, पत्नी नीलम देवी और अपने पूरे परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। बीती 19 मार्च को नीलम देवी अपनी पति के साथ काकूपुर,शिवराजपुर को अपने मायके जरूरी काम से गई थी। अपने 19 वर्षीय मझले बेटे अमन को घर में ही छोड़ गई थी। इसी मकान में पम्मी नाम की औरत किराए पर रहती है। किसी बात को लेकर पुत्र अमन और पम्मी के बीच झगड़ा हो गया था, उसके बाद अमन अपने कमरे में चला गया और पम्मी ने पुलिस को बुला लिया था पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा पीट कर अमन को बुलाती रही,मगर अमन कमरे से निकल ही नहीं और कमरे के अंदर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर गोविंद नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए थे। मामले में अमन के पिता ने जानकारी दी थी कि 7 महीने पहले अमन को चोरी के मामले में पुलिस ने पीटा था, इसके बाद से वह पुलिस से काफी डरने लगा था, इसी कारण पुलिस के भय से उसने आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया है । वहीं मामले मे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया था कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है जांच कराई जाएगी जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। पर अब मामले में घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है सुसाइड करने वाले युवक अमन के परिवारिजनों को सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें दिखाई पड़ रहा है कि आत्महत्या करने से पहले अमन और किराए पर रहने वाली पम्मी जोकि काकादेव स्थित न्यूरो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में काम करती है,उसके बीच लड़ाई झगड़ा होते दिख रहा है और पम्मी के साथ अन्य किराएदार साथी भी अमन से बहस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।पर सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अमन के परिवारिजनों का कहना है कि मेरे बेटे को पम्मी और उसके अन्य साथियों ने जमकर पिटाई करी थी जिसके बाद वह मानसिक डिस्टर्ब हो गया था और कमरे में जाकर उसने आत्महत्या कर ली थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हम लोगों को सच्चाई का पता चला है अब हम लोग उच्च अधिकारियों से इन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हैं और कड़ी से कड़ी इनको सजा दी जाए। क्योंकि इन लोगों के कारण ही मेरे बेटे ने आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया है। अगर पुलिस अधिकारियों ने हमारी सुनवाई नहीं करी तो हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाएंगे।