बड़हलगंज। थाना क्षेत्र बड़हलगंज के तिहामुहम्मदपुर गांव निवासी अमन कुमार ने गांव के ही एक युवक और उसके तीन अज्ञात साथियों पर मारपीट, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।तहरीर के अनुसार 13 जून 2026 को अमन कुमार मोटरसाइकिल बनवाकर बड़हलगंज से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि फोरलेन स्थित कुरांव क्रासिंग के पास कच्चे मार्ग पर गांव के ही एक युवक तथा उसके तीन अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट के दौरान अमन कुमार के बेहोश होने का भी आरोप लगाया गया है।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।