शिक्षा शस्त्र  समापन के बाद स्कूल चलो रैली का अभियान

बहराइच ( पयागपुर )l के पी.एम. श्री विद्यालय झाला तरहर (1-8), विकासखंड पयागपुर में नए शैक्षिक सत्र 2026–27 के शुभारंभ तथा सत्र 2025–26 के समापन अवसर पर विदाई समारोह एवं “स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना अध्यक्ष पयागपुर  दीपक सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात शैक्षिक सत्र 2025–26 में कक्षा 1 से 8 तक प्रत्येक कक्षा के श्रेष्ठ 5–5 छात्रों को मेडल, अंकपत्र, प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/the-dilapidated-marriage-hall-has-become-a-den-of-drug-addicts-villagers-demanded-its-repair/विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मीना मंच, इको क्लब, बाल संसद तथा अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया, जिससे बच्चों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ी।इस दौरान थाना पयागपुर से आई महिला कांस्टेबल द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम से बचाव एवं बच्चियों को महिला सशक्तिकरण के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, जो अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सत्र रहा।नव प्रवेश सत्र के अवसर पर कक्षा 1 में नामांकित 5 बालक एवं 5 बालिकाओं का विशेष रूप से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। तत्पश्चात “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत थाना अध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में तिथि भोजन के अंतर्गत बच्चों को पूरी, पनीर की सब्जी, खीर एवं फल वितरित किया गया, जिसका सभी ने आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *