मिर्जापुर में दिनदहाड़े चोरी, घर का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पार

मिर्जापुर के थाना कोतवाली कटरा क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते हुए आलमारी में रखे सोने चांदी के कीमती जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गए।read more:https://pahaltoday.com/district-election-officer-along-with-political-parties-visited-evmvvpat-warehouse/प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित  नीरज श्रीवास्तव पुत्र स्व. कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, निवासी ओझला पुल  थाना विन्ध्याचल क्षेत्र, अपनी पत्नी के साथ चिकित्सा के लिए एक प्राइवेट नर्सिंग होम में गए हुए थे। बताया गया कि दिनांक 24 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे पर ताला था, परंतु बरामदे के बाद घर में प्रवेश करने का दरवाजा  खुला हुआ है। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पाया गया कि आलमारी खोल कर उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब कर दिया गया हैं। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल पहले तो शास्त्री सेतु चौकी में सूचना दी। सूचना पर शास्त्री सेतु चौकी इंचार्ज संजय कुमार मौके पर आए और जांच पड़ताल की फोटो वीडियो बनाया। प्रार्थी ने थाना कोतवाली कटरा में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *