अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर खाली कराई रास्ते की जमीन

बहराइच ( मिहीपुरवा  तहसील )l मिहिपुरवा अंतर्गत ग्राम पंचायत चुरवा के खैरी पुरवा में जवाहर पुत्र भगवती द्वारा रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी जिसकी  राम प्रसाद पुत्र चंद्रभान ने हाई कोर्ट में कब्जा हटवाने हेतु रिट दायर  की थी हाई कोर्ट के आदेश के क्रम में आज रविवार को मूर्तिहा कोतवाली पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं तहसील के मजिस्ट्रेट तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार ब्रह्मदिन  यादव तथा हल्का लेखपाल मुकेश कुमार यादव के द्वारा पहुंचकर बुलडोजर के माध्यम से रास्ते पर बने  मकान को गिरकर अवैध कब्जे को हटाया गया जिससे क्षेत्र में आवागमन बहाल हुआ। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *