महिला सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : नीलू मोघा

लखनऊ : महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। वर्तमान समय में महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, न्यायपालिका, राजनीति तथा सामाजिक क्षेत्र सहित लगभग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का सफल प्रदर्शन कर रही हैं। समाज का कर्तव्य है कि महिलाओं को समान अवसर, सम्मान तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे अपने व्यक्तित्व और क्षमता का पूर्ण विकास कर सकें।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के अवसर पर अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की गोरखपुर इकाई द्वारा “महिला सशक्तिकरण” विषय पर एक संगोष्ठी में यह बात पारिवारिक न्यायालय की न्यायाधीश नीलू मोघा ने कही। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हॉल में मंचासीन विशिष्ट अतिथि न्यायाधीश श्वेता श्रीवास्तव तथा कार्यक्रम की संयोजिका सरिता पांडेय एड उपस्थित रहीं।इस अवसर पर अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ वंदना सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी समाज और राष्ट्र वास्तविक रूप से सशक्त बन सकेगा।read more:https://khabarentertainment.in/journalist-reena-slathia-honoured-by-judicial-council-on-international-womens-day/  संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि व वक्ता न्यायाधीश श्वेता श्रीवास्तव  ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की मजबूत आधारशिला है। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने होंगे।समाज जीवन यें विशिष्ट कार्य हेतु आसरा फाउंडेशन की कंचन त्रिपाठी व आकाशवाणी गोरखपुर की प्रसिद्ध कंपीयर संध्या को स्मृति चिह्न व न्याय प्रवाह त्रैमासिक पत्रिका भेंट कर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया , सम्मान कार्यक्रम में लगभग 50 युवा व महिला अधिवक्ता बहनों को सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में अधिवक्तागण सर्वश्री अभय नंदन त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, राजीव , गीता अग्रवाल, मीरा पाल, मीरा शुक्ला, बिना मिश्रा, नम्रता त्रिपाठी, अजिता ,सरिता चौबे, अनीता शर्मा, अंकिता पाण्डेय, करुणा रावत, अंकिता गौड़, शालिनी तिवारी, अंजलि तिवारी, रजनी निषाद तथा आसरा फाउंडेशन की कंचन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता , समाजसेवीका व विशिष्टजन की उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता परिषद काशी, गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष डॉ. उदयवीर सिंह ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं उपस्थित विशिष्टजन व अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी की  उद्घोषिका संध्या तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *