नजीबाबाद । बहुजन समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी व मौ0 रम्पुरा रविदास बस्ती निवासी नरेंद्र कुमार रवि की पुत्री अदिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय की 2026 की परीक्षा में जिले में आठवीं रैंक लाकर माता पिता का नाम रोशन किया । नरेंद्र कुमार रवि की पुत्री अदिति नर्सरी में मौ0 अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था । उसके बाद कक्षा एक से पांचवी क्लास तक एम डी के वी इंटर कालेज में भी अदिति मेधावी छात्रा रही है । जवाहर नवोदय विघालय के लिए उसने 5 वीं की पढाई के साथ साथ अनुभव क्लासेस मे भी कोचिंग की । उसने कक्षा -6 के लिए सन 2026 में जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा दी । जिसमें अदिति ने जिले में आठवीं रैंक लाकर माता-पिता व गुरुजनो का नाम रोशन किया है। इस अवसर बसपा जिलाअध्यक्ष डी पी सिहं रवि ने भी बधाई व आर्शीवाद दिया । घर पर आकर शुभचिंतको ने व अनुभव क्लासेस के संचालक -अक्षय कुमार, ललिता,अरनव चित्रा कमारी राकेश, केलो देवी आदि ने बधाई व आर्शीवाद दिया ,और भविष्य में वह आगे बढे । उसका सपना है कि वह आई ए एस बनकर समाज व देश का नाम रोशन करे ।