लालगंज,रायबरेली। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीएमपीएस परिवार के मुखिया का जन्मदिन शिक्षा को संतृप्त करने के रूप में भी मनाया गया जहां विद्यालय परिवार व विद्यालय के बच्चों के द्वारा प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने अपना जन्म दिन सादगी पूर्वक बच्चों संग मनाया। बच्चे अपने संग प्रबंध निदेशक का जन्म दिन मनाते हुए हर्षित और प्रफुल्लित नजर आए वही सुनील सिंह ने भी बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्प लिया दरअसल सुनील सिंह की छवि एक विशिष्ट समाज सेवी के रूप में जानी जाती है।अपने अथक प्रयासों से ही इन्होंने बैसवारा क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के शैक्षिक उन्नयन के उद्देश्य से अपने पारिवारिक जनों की इच्छा अनुरूप बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की स्थापना कर ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक रूप देने का सफल प्रयास किया। सदैव आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के साथ खड़े रहे और उनके बच्चों के सामने फीस संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने कहा मेरा यह जीवन सदैव ही समाज की सेवा के लिए समर्पित है और बैसवारा क्षेत्र की ग्रामीण शिक्षा के उत्थान के लिए सदैव भरसक प्रयत्न करता रहूंगा। बीएमपीएस ग्रुप के सभी सदस्यों ने जन्म दिन के अवसर पर परिवार के मुखिया प्रबंध निदेशक के दीर्घायु होने व उनके स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की कामना की वही बीएमपीएस की शाखा डलमऊ के विद्यालय परिवार द्वारा निदेशक के जन्मदिन पे शुभकामनाएं दी गई