विदाई विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल, 

शिवरतनगंज/अमेठी। थाना शिवरतनगंज क्षेत्र में बहू की विदाई को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।आरोप है कि ससुराल पक्ष ने कुछ लोगों को बंधक बनाकर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे कई लोगों के सिर व नाक पर गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई को एक दर्जन से अधिक टांके लगाए गए।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप लगाया, जिससे आक्रोश व्याप्त है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदक पक्ष ही विपक्षी के घर पहुंचकर मारपीट में शामिल हुआ था।पुलिस के अनुसार मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *