कमालगंज में विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्षों व प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी आयोजित, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

कमालगंज (फर्रुखाबाद)।ब्लॉक संसाधन केंद्र कमालगंज में सोमवार को विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना तथा समग्र शिक्षा–निपुण शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को प्रभावी बनाना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सील चंद्र राजपूत ब्लॉक प्रमुख कमालगंज खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश चंद्रपाल दोनों ने सरस्वती वंदना के साथ संगोष्ठी का शुभारंभ किया इसके लिए विद्यालय प्रबंध समितियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से मिलकर शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया शीलचन्द्र राजपूत (ब्लॉक प्रमुख, कमालगंज) ने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में बेहतर नागरिक बन सकें।इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंध समितियों के अध्यक्षों, प्रधानाध्यापकों और ग्राम प्रधानों को शिक्षा से जुड़ी योजनाओं, बच्चों की उपस्थिति, स्वच्छता, पोषण एवं विद्यालयों के विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ प्रधानों व प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम में जिला व ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारी, शिक्षक, ग्राम प्रधान तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *