बागपत। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर चौगामा क्षेत्र में गांगनौली गांव के पास कट बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को बागपत में एनएचएआई कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। किसानों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। धरने के दौरान किसानों ने एनएचएआई कार्यालय पर तालाबंदी करने का प्रयास किया, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए किसानों को शांत कराया।read more:https://pahaltoday.com/mohsina-kidwai-was-a-leading-leader-in-the-countrys-politics-rajnath/
एनसीआर महासचिव प्रदीप धाम ने बताया कि गांगनोली गांव के पास कट नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय व आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पीडी) को धरनास्थल पर बुलाकर वार्ता कराने की मांग की और इसी मांग पर अड़े रहे। धरने के दौरान बिगड़ी किसान की तबीयत बागपत। धरने के दौरान बसी गांव के किसान जिला महासचिव कृष्ण नैन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें व अस्वस्थ हुए अन्य किसानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किसान धरने पर डटे रहे। अधिकारियों से वार्ता की प्रतीक्षा करते रहे।