भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की।कार्यक्रम में पूर्व महापौर आशु वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशेश्वर त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय मोहन, पूर्व अध्यक्ष एस.पी. सिंह एवं वरिष्ठ एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अपने संबोधन में संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि—भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ता सर्वोपरि हैसंगठन के निर्णय सामूहिकता के आधार पर होते हैं“गांव चलो, बूथ चलो” अभियान के माध्यम से घर-घर संपर्क बढ़ाया जाएगा प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर सक्रिय किया जाएगा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की विचारधारा को व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा स्थापना दिवस पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर और क्षेत्र में भाजपा का झंडा लगाए तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करे उन्होंने कहा कि पार्टी का इतिहास संघर्ष, त्याग और समर्पण से बना है तथा कार्यकर्ताओं की शक्ति ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है।read more:https://worldtrustednews.in/a-grand-procession-was-taken-out-in-the-city-on-the-occasion-of-hanuman-jayanti/ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता को प्रदर्शित किया। कार्यकर्ताओं ने आगामी 2027 के चुनाव को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष बोबी त्यागी, रनिता सिंह, अमित रंजन, विनोद कसाना, महेन्द्र यादव, राजन आर्य वाल्मीकि, भानु सिसोदिया, सचिन डेढ़ा; महानगर महामंत्री प्रदीप चौहान वाल्मीकि, पंकज भारद्वाज, गौरव चौपड़ा; महानगर मंत्री प्रमिला रावत, ललित कश्यप, अनिता शर्मा, ज्योति चौहान, आशीष चौधरी, राम त्यागी, ऊषा चौधरी, प्रीति चन्द्रा राय; कोषाध्यक्ष नवनीत मित्तल; महानगर मीडिया संयोजक नीरज शर्मा; महानगर सह मीडिया संयोजक करण शर्मा, साक्षी नारंग; महानगर सोशल मीडिया संयोजक प्रहलाद दुआ; महानगर सह सोशल मीडिया संयोजक सोन भाटी राजपूत; महानगर आईटी संयोजक पुष्पेन्द्र गुप्ता एवं महानगर आईटी सह संयोजक सुषमा गंगवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में पार्षद पूनम भारद्वाज, पार्षद संतोष राणा एवं पार्षद ओमप्रकाश ने आगे बढ़कर भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क कर पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।कार्यक्रम का समापन ध्वजारोहण एवं भारत माता के जयकारों के साथ हुआ।