बाराबंकी। सदर विधानसभा के विकासखंड बंकी के ग्राम दारापुर, हसेमऊ, परेठिया में विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव और बंकी ब्लॉक प्रमुख आशा यादव ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। इस मौके पर सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा चाहती है लोग अशिक्षित रहें। बच्चे न पढ़े-लिखे, क्योंकि पढ़े लिखे लोग सरकार से सवाल करते हैं। यह सरकार सवाल नहीं सुनना चाहती है। भाजपा युवा पीढ़ी को रूढ़िवादी और अंधविश्वास में फंसाना चाहती है। बच्चों और युवाओं का भविष्य खराब कर रही है। युवाओं को पीछे ले जा रही है। इसीलिए शिक्षा विभाग को चैपट कर दिया। उन्होंने आगे कहा, इस सरकार की गलत नीतियों से शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। समाजवादी सरकार ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाकर उनका वेतन बढ़ाया था। शिक्षामित्रों को वेतन मिलने लगा था लेकिन भाजपा सरकार ने उनके साथ अन्याय किया। शिक्षकों को फिर से शिक्षामित्र बनाकर मानदेय पर कर दिया। पिछले दस सालों शिक्षामित्रों को मामूली मानदेय देकर प्रताड़ित करती रही। अवसाद और तंगी के कारण सैकड़ों शिक्षामित्रों की मौत हो गयी। अब चुनावी साल में शिक्षामित्रों के मानदेय को थोड़ा सा बढ़ाकर सरकार ढिढोंरा पीट रही है। इस अवसर पर विनोद यादव प्रधान, सुरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान गुरदीन यादव, राकेश यादव, राम चंदर यादव, छत्रपाल यादव, अनिल गौतम, पंकज यादव, दिलीप यादव, विनोद वर्मा, रमेश यादव, बालक राम यादव, वीरेंद्र यादव, विपिन यादव, संदीप प्रजापति, राकेश यादव, राम सिंह यादव, लवकुश राजपूत, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद आदि लोग उपस्थित रहे।