पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात रसूलाबाद भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित रामविलास त्रिपाठी की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी बाजपेई ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि रामविलास त्रिपाठी ने सत्ता को कभी सुख भोग का साधन नहीं माना बल्कि उसे सदैव जनता की सेवा का माध्यम समझा।उन्होंने कहा कि सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की उनकी सोच आज भी उतनी ही प्रासंगिक है और उनके आदर्श हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।भाजपा के पूर्व जिला मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी जीतू ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि वे उनके बताए सिद्धांतों पर चलकर एक मजबूत और समर्पित राष्ट्र व प्रदेश के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। मंडल महामंत्री मनोज सिंह गोपी ने कहा कि जब रसूलाबाद क्षेत्र में भाजपा का कोई विशेष जनाधार नहीं था तब त्रिपाठी जी ने कठिन संघर्ष करते हुए पार्टी को मजबूत आधार प्रदान किया जिसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है।कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाउपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता ब्रजेश त्रिपाठी जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ सूर्यभान सिंह सूर्य प्रताप सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमशंकर सिंह रामहेश राजपूत मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश राजपूत विवेक पाल सोनू सिंह शासन से मनोनीत सभासद नरेंद्र पांडेय भाजपा जिला कार्यालय मंत्री जितेंद्र दुबे अकील खान श्यामू चौबे सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें महान व्यक्तित्व का धनी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के अंत में सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज व राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।