भाजपा नेता, पलिया जिला बनाओ मंच के संयोजक रवि गुप्ता ने पलिया के नवागत (एसडीएम)उप जिलाधिकारी श्री पुष्पक जी से तहसील स्थित उनके ऑफिस में जाकर भेंट कर क्षेत्र की जटिल समस्या, पलिया शहर से जुड़े स्थान जैसे ग्राम रिखी पूर्वा, निहाली पूर्वा, पटिहन रोड,कृष्ण नगर, छोटी पलिया, टेहरा ग्रामीण, सहित अन्य स्थानों को पलिया नगर पालिका में शामिल किए जाने की मांग रखी! और उनकी दुश्वारियां भी बताई! यह क्षेत्र पलिया शहर से जुड़े होने के बावजूद भी यह स्थान नगर पालिका में ना होने के कारण यहां की जनता को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है!readmore:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/……………उप जिलाधिकारी महोदय ने इस कार्य को प्राथमिकता से कराए जाने का आश्वासन दिया! साथ ही *रवि गुप्ता ने नवागत एसडीएम श्री पुष्पक जी का प्रभु श्री राम जी का दरबार एवं रामचरितमानस भेंट कर 137 पलिया विधानसभा की सम्मानित जनता की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया!* और पलिया विधानसभा की जनता की समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण किये जाने की बात कही ! इस शुभ अवसर पर पलिया तहसीलदार श्री ज्योति वर्मा जी, सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल के संस्थापक श्री निरंकार प्रसाद बरनवाल जी एवं शहर के वरिष्ठ व्यवसायी आकाश गुप्ता मौजूद रहे!