बहराइच(नानपारा)l शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद ने ईरान-इज़राइल संघर्ष और देश की राजनीति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विदेश नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब कांग्रेस के नक्शेकदम पर चल रही है। उनका कहना था कि पहले भारतीय पासपोर्ट पर यह उल्लेख रहता था कि धारक दक्षिण अफ्रीका और इज़राइल नहीं जा सकता, जबकि आज भाजपा के कई नेता खुलकर इज़राइल के समर्थन में खड़े दिखाई देते हैं।मौलाना कल्बे जव्वाद रविवार को नानपारा स्थित इमामबाड़ा सज्जादिया में आयोजित मरहूमा सुरैया बिर्जिस के चालीसवें के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने सैयद कलीम अब्बास के आवास पर पत्रकारों से बातचीत की।read more:https://pahaltoday.com/the-strait-of-hormuz-will-not-be-opened-by-agreement-alone-removing-marine-mines-will-take-time/उन्होंने कहा कि भारत तेल, गैस और खाद जैसे महत्वपूर्ण संसाधनों के लिए मुस्लिम देशों पर निर्भर है, इसके बावजूद नीतियों में इज़राइल के प्रति झुकाव दिखाई देता है।विधानसभा मटेरा में जनसभा को संबोधित करने आ रहे एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने ओवैसी को सलाह देते हुए कहा कि ऐसी तक़रीर से बचना चाहिए जिनसे कट्टरपंथी ताकतों को लाभ मिले। राजनीति ऐसी होनी चाहिए जिससे सर्वसमाज को फायदा पहुंचे और सभी समुदायों को साथ लेकर चलें ।ईरान-इज़राइल युद्ध पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान भले ही क्षेत्रफल और संसाधनों के लिहाज से छोटा देश हो, लेकिन उसने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूती दिखाई है ईरान ने अमेरिका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है ।अपने संबोधन के अंत में मौलाना ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि जब राजनीतिक दल जनहित के मुद्दों पर विफल होने लगते हैं तो वे धर्म और मजहब का सहारा लेने लगते हैं। युवाओं को ऐसे प्रयासों से सतर्क रहना चाहिए और उन लोगों का साथ देना चाहिए जो शिक्षा, रोजगार और देश की तरक्की के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।