भाकियू टिकैत हापुड़ मिडिया प्रभारी बने भूपेंद्र सागर

गढ़मुक्तेश्वर।भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने जिले में संगठन को और अधिक धार देने के लिए अपना विस्तार शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को शाहपुर रोड स्थित तहसील अध्यक्ष नवदीप सिंह के आवास पर एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाकियू के हापुड़ जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति से भूपेंद्र सागर को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त करने की घोषणा की।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/
जिलाध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि संगठन की नीतियों और किसानों की समस्याओं को जनता व शासन तक पहुँचाने में मीडिया प्रभारी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। भूपेंद्र सागर की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे किसानों के हक की आवाज को पूरी मजबूती के साथ बुलंद करेंगे।भूपेंद्र सागर के मनोनयन की घोषणा होते ही बैठक स्थल पर हर्ष की लहर दौड़ गई। जिलाध्यक्ष जीते चौहान, तहसील अध्यक्ष नवदीप सिंह और वहाँ उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सागर को फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कराकर बधाई दी और संगठन के हित में कार्य करने की शपथ ली।इस अवसर पर मुख्य रूप से गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजू ठाकुर, गढ़ तहसील अध्यक्ष नवदीप सिंह, सेवा राम चौहान, सुभाष चौहान, फरमान कुरैशी, इसरार खान और बीरा सिंह सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *