कानपुर देहात भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकेट ने 8 सूत्री ज्ञापन सोपामुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन दिया गया और जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित मासिक पंचायत के बाद दिया गया।read more:https://worldtrustednews.in/dhakivu-workers-will-show-black-flags-today-during-the-inauguration-of-ganga-express-by-pm-and-cm/
ज्ञापन में बाराबंकी स्थित वंशिका एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर अवैध यूरिया और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स का कारोबार करने का आरोप लगाया गया। यूनियन ने इसकी जांच होने तक पूरे प्रदेश में कंपनी के उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की, ताकि किसानों और दुकानदारों का शोषण रोका जा सके।किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया। यूनियन ने जायद की फसलों को सूखने से बचाने के लिए नियमित और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही, नहरों और बंबों में तत्काल पानी छोड़ने की अपील की गई ताकि सिंचाई की समस्या का समाधान हो सके। भीण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। यूनियन ने आरोप लगाया कि जनपद के कई विद्यालय एनसीईआरटी की पुस्तकों के बजाय निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें जबरन बेच रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने इस पर तत्काल रोक लगाने और दोषी विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में भाभा पब्लिक स्कूल बड़ागांव औनाहा, आर.के. मेमोरियल स्कूल रायपुर गहरा, आर.के. एजुकेशन सेंटर शिवली, सरस्वती शिशु मंदिर शिवली, नरेश इंटर कॉलेज खलकपुर उरिया, डीएमके पब्लिक स्कूल भिवान, रामदुलारी इंटर कॉलेज तरौली लालू (तहसील रसूलाबाद), जे.डी. पब्लिक स्कूल नैला कटरा, लक्ष्मीपुर स्थित एक विद्यालय, पीटीएस पहाड़ीपुर और असलतगंज क्षेत्र के अन्य विद्यालयों का नाम लिया गया। यूनियन ने इन विद्यालयों के खिलाफ जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में कहा गया कि कई विद्यालय हिंदी माध्यम की मान्यता प्राप्त होने के बावजूद अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करा रहे हैं और मनमानी फीस वसूल रहे हैं। साथ ही, वे निजी दुकानों से पुस्तक, कॉपी, ड्रेस, टाई, बेल्ट आदि के लिए भी मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। यूनियन ने इन मामलों की भी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की।मासिक पंचायत में जिला महासचिव सुशील यादव, जिला सचिव सोनू यादव, तहसील अध्यक्ष पीयूष निकेतन, मंडल प्रचार मंत्री रमेश लोधी, युवा जिलाध्यक्ष सुमित पांडेय, सागर पांडेय, अमित, रवि, रामपाल और सुरेश सहित कई किसान पदाधिकारी उपस्थित रहे