बड़का नगला में एक बैठक आयोजित की। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ईश्वर त्यागी ने तहसीलदार पवन कुमार यादव और थाना अध्यक्ष बहादुरगढ़ इंद्रकांत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन संगठन के मेरठ मंडल आयुक्त कार्यालय के घेराव के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिया गया था, जिसके बाद पुलिस ने रात में ही मंडल के 14 पदाधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर नजरबंद कर दिया था।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ईश्वर त्यागी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खाद-बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने का दावा करती है, लेकिन किसानों को इसके लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/……………. उन्होंने बताया कि किसानों को आसानी से खाद-बीज नहीं मिल पा रहा है, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। भारतीय किसान संगठन इस स्थिति का विरोध करता है।हापुड़ के जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बिजली की लगातार बनी समस्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सवाल उठाया कि जब आम आदमी रात को आराम से सोता है, तो किसान बिजली के इंतजार में रातभर क्यों जागे। उन्होंने मांग की कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाए।राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी सख़ावत अली ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जहां भी भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है, वहां किसान और प्रशासन के बीच विवादों को सुलझाने के लिए एक अलग समिति का गठन होना चाहिए। उन्होंने गाजियाबाद में वेव सिटी बिल्डर की तर्ज पर सन सिटी बिल्डर से किसानों को विकसित प्लॉट देने की मांग की।इसके अतिरिक्त, उन्होंने गन्ना किसानों का भुगतान समय पर करने, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण में आबादी निस्तारण तथा विकसित प्लॉट जल्द उपलब्ध कराने और NH 709 राजमार्गों के साथ सर्विस रोड बनाने की मांग भी उठाई। इस अवसर पर अनुज यादव (मंडल उपाध्यक्ष), इंद्रजीत त्यागी, अनमोल त्यागी, फरीद भाई, सफ़ात अली, बिट्टू यादव, नरेंद्र चौहान, रोहित यादव, बिजेंद्र प्रधान पसवाड़ा, मुकेश त्यागी, कुंवरजीत त्यागी, रौनक अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।