लखनऊ। “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार 5 मई को दोपहर 1:30 बजे से भव्य और दिव्य भंडारे का आयोजन, इंदिरा नगर लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास स्थित प्रतिष्ठित शिवशक्ति शनिदेव मंदिर पर किया जा रहा है।सपना गोयल ने रविवार 3 मई को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व महा तीर्थयात्रा में प्रदेश के 1008 श्रद्धालुओं को शामिल करने का महा संकल्प सफलता के साथ पूरा किया गया है। इस यात्रा में सत्य सनातन नारी शक्ति को भी शामिल होने का जो सौभाग्य प्रदान किया गया वह अत्यंत दिव्य और सुखद रहा। यह भंडारा इस सफल आयोजन के अवसर पर ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार 5 मई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर यात्रा में प्रतिभागी रही मातृशक्तियां भी शामिल होंगी।read more:https://pahaltoday.com/woodward-public-school-convocation-a-strong-step-toward-rebuilding-the-future/सपना गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 19 अप्रैल 2026 को लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इस यात्रा का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत किया था। इस यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश से 1008 चयनित श्रद्धालुओं को बाबा सोमनाथ के दर्शन करवाना था। यह यात्रा 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे, सोमनाथ स्टेशन पहुंची थी। इस क्रम में 24 अप्रैल को वहां से वापसी के लिए ट्रेन रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थी।सपना गोयल का एकमात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, “भारत” एक बार पुन: “विश्व गुरु” के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति हेतु ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। इस क्रम में सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में रविवार 23 जून 2024 को पावन तीर्थ नैमिषारण्य में भव्य सामूहिक सुंदरकांड महायज्ञ का आयोजन करवाया गया था। इसमें चालीस बसों के माध्यम से पांच हजार महिलाओं को इस अनुष्ठान में शामिल करवाया गया था। इसके उपरांत सपना गोयल की अगुवाई में बिना किसी सरकारी मदद के रात-दिन की यात्रा करके उत्तर प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बड़े स्तर पर सुंदरकांड महायज्ञ सम्पन्न करवाए जा चुके हैं। इस महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत सपना गोयल के नेतृत्व में उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर परिसर एवं कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगा जी घाट परिसर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है