अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गंगौली में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा “चलो गांव की ओर” अभियान के तहत संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम रामजस यादव के आवास पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और मजदूर शामिल हुए। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, अधिक किसानों-मजदूरों को जोड़ने और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया गया। जिला संयोजक राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि संगठन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और उनके समाधान के लिए आवाज उठाएगा।read more:https://pahaltoday.com/monsoon-may-arrive-in-the-month-of-june/वरिष्ठ किसान नेत्री गीता गुप्ता ने महिलाओं की भागीदारी पर बल देते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग के बिना आंदोलन मजबूत नहीं हो सकता। बैठक में सिंचाई, सड़क, बिजली और समर्थन मूल्य जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और किसान-मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया। इस दौरान कई स्थानीय पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।