10 अप्रैल से बाराबंकी महोत्सव का होगा शुभारंभ

बाराबंकी। जिले में पहली बार तीन दिवसीय बाराबंकी महोत्सव का कार्यक्रम विराट रूप लेने जा रहा है। आगामी 10, 11, और 12 अप्रैल के मध्य होने वाले इस महोत्सव के आकर्षण के केन्द्र में विद्यार्थियों की छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्विज, संगीत और कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन 10 अप्रैल शाम 5 बजे राज्य सूचना आयुक्त नदीम द्वारा किया जायेगा। बताते चलें यह जिले का पहला ऐसा कार्यक्रम है जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम में कवि सम्मेलन और मुशायरे के साथ साथ अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक बाराबंकी महोत्सव ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष फरहान अमीन सिद्दीकी ने बताया कि इस तरह का जिले में यह पहला आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध कवि शायर के साथ साथ छात्र छात्राओं के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।जिले की प्रतिभाओं को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सांस्कृतिक, साहित्यिक व सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 10 अप्रैल को शाम 5 बजे से लेकर रात 11 बजे तक प्रतिदिन विविध कार्यक्रम होगें। आयोजक मंडल के अध्यक्ष फरहान आमीन किदवई ने बताया कि बाराबंकी महोत्सव में तीनों दिन बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंग यही नहीं साथ ही महिला उद्यमियों के स्टॉल, फूड स्टॉल एवं अन्य आकर्षक गतिविधियां भी महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेंगी। 10 अप्रैल गुरूवार को विराट कवि सम्मेलन व 11 अप्रैल को अखिल भारतीय स्तर पर मुशायरे के साथ साथ 12 अप्रैल को ग़ज़ल संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में स्थानीय और जिले के दूर दराज क्षेत्रों से लोगों के आने की उम्मीद है। आयोजक ने दावा करते हुए कहा कि ज़िले का यह पहला महोत्सव होगा जिसमें हर विधा से जुड़े लोगों को उचित मंच मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *