अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ म्योरपुर ईदगाह में अदा हुई बकरीद की नमाज

म्योरपुर, सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर स्थित ईदगाह एवं ग्राम पंचायत किरवानी की मस्जिद में गुरुवार को बकरीद का पर्व पूरे अकीदत, उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह 8ः15 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाह पहुंचे और बकरीद की नमाज अदा की। नमाज म्योरपुर जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मंजर आलम ने अदा कराई।read more:https://pahaltoday.com/the-marginalized-cockroach-community-in-jungle-politics-is-trying-to-prove-its-political-importance/नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी गई। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर लोगों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए समाज में प्रेम और शांति बनाए रखने की अपील की। पूरे क्षेत्र में बकरीद को लेकर खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर म्योरपुर थाना प्रभारी रविकांत मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। इस दौरान मो. वकील, जामा मस्जिद म्योरपुर के सदर मो. अयूब अली, छोटन, नसीम, नजीर हुसैन, लड्डू, सलमान अली सहित मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *