गाजीपुर। मा० सदस्य, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश, सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) ने मंगलवार को जनपद गाजीपुर के निरीक्षण भवन में बैठक कर जन समस्याओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में पिछड़ा वर्ग से जुड़े विकास कार्यों,जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आम जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान सदस्य बारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंच सके और अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।बैठक में उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी जमानिया, क्षेत्राधिकारी सदर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, वाणिज्य कर अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खंड शिक्षाधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।